UP assembly elections 2022 : चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा को बड़ा झटका, दो विधायक एक पूर्व एमएलए पार्टी में शामिल

UP assembly elections 2022 : चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा को बड़ा झटका, दो विधायक एक पूर्व एमएलए पार्टी में शामिल

(रणभेरी): यूपी के विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला तेज हो गया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में सपा और कांग्रेस के दो मौजूदा विधायक और एक पूर्व एमएलए शामिल हो गए हैं। भाजपा में जाने वाले मौजूदा विधायकों में एक कांग्रेस और एक सपा से हैं। सपा के एक पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे कांग्रेस और सपा को बड़ा झटका लगा है। 

सहारनपुर के बेहट विधान सभा सीट से कांग्रेस के विधायक नरेश सैनी और फिरोजाबाद के सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव बीजेपी में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह भी बीजेपी में शामिल हुए, जो कुछ दिनों पहले बीएसपी छोड़कर सपा में शामिल हुए थे और अब बीजेपी में शामिल हो गए है। वही यूपी की भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सपा में शामिल होने पर बने सस्पेंस को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत होने के सवाल पर कहा कि भाजपा के किसी भी छोटे या बड़े नेता ने उन्हें फोन नहीं किया। अगर वो लोग पहले से ही सावधान होते और जनता के मुद्दों की बात की होती तो भाजपा की स्थिति आज ऐसी नहीं होगी।

हाल ही में योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रीपद और बीजेपी छोड़ी है। वो सपा में जा रहे हैं, मौर्य के साथ कुछ और बीजेपी विधायकों के भी सपा में जाने की चर्चा है। सहारनपुर के चर्चिच नेताओं में शुमार इमरान मसूद भी कांग्रेस छोड़ सपा में जाने का ऐलान कर चुके हैं। इनके अलावा भी कई नेताओं ने हाल के दिनों में सियासी पाला बदला है। यूपी में विधानसभा चुनाव कब चार अन्य राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में मतदान होना है। राज्य में पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोटिंग होगी। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरा चरण, 20 फरवरी को तीसरा, 23 फरवरी को चौथा, 27 फरवरी को पांचवा, 03 मार्च को छठा और 07 मार्च को सातवें और आखिरी चरण का मतदान होगा। इसके बाद 10 मार्च को वोटों की दगिनती होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा।