आज वाराणसी आएंगे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, आज बजट 2023 की एक-एक बारीकियों पर करेंगे चर्चा

आज वाराणसी आएंगे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, आज बजट 2023 की एक-एक बारीकियों पर करेंगे चर्चा

(रणभेरी): केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को वाराणसी आएंगे। केंद्रीय बजट 2023-24 को आमजन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की ओर से शाम चार बजे वह मलदहिया स्थित गांधी अध्ययन पीठ में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद शाम सात बजे वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे। भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि बजट पर चर्चा में व्यापारी, डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षक, किसान, खिलाड़ी, लेखक, संगीतकार, चार्टर्ड अकाउंटेंट, महिलाओं और युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे।

रिजिजू प्रयागराज से सड़क मार्ग से शाम करीब 5 बजे विद्यापीठ पहुंचेंगे। संवाद के बाद प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित भी करेंगे। शाम 7 बजे विमान से दिल्ली रवाना होंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा ने गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक कर तैयारी पर चर्चा की। बैठक में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, महामंत्री नवीन कपूर, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, नवरतन राठी, उदय प्रताप सिंह पप्पू, संतोष सोलापुरकर, आत्मा विश्वेश्वर, अभिषेक मिश्रा, शशांक शेखर त्रिपाठी आदि रहे।