गाजियाबाद में आज सीएम योगी घर-घर जाकर मांगेंगे वोट तो अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

गाजियाबाद में आज सीएम योगी घर-घर जाकर मांगेंगे वोट तो अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

(रणभेरी): यूपी में पहले चरण के विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज शनिवार को गाजियाबाद में गर्म रहे रहेगा चुनावी मौसम दरअसल; समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और हापुड़ में जनसंवाद करेंगे तो वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज बागपत और गाजियाबाद में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। योगी आदित्यनाथ का चुनाव के दौरान गाजियाबाद में यह चौथा दौरा है। इससे पहले वह साहिबाबाद और गाजियाबाद सदर विधानसभा में संवाद कार्यक्रम कर चुके हैं। दूसरी ओर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी संयुक्त प्रेसवार्ता करेंगे।मुख्यमंत्री का मुरादनगर केएन इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री का तीसरा प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम होगा। 

अखिलेश गाजियाबाद में दोपहर 12:30 बजे वेदांता फार्म, में प्रेस वार्ता के माध्यम से मतदाताओं तक अपना संदेश पहुंचाएंगे। इसके बाद वह हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर में दोपहर बाद 03:30 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। घर-घर संपर्क अभियान कार्यक्रम में उनके शिरकत करने की अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बता दें कि, कोरोना प्रोटोकॉल के कारण चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार को वर्चुअल माध्यमों तक सीमित कर दिया है। इस कारण चुनावी जनसभाओं का आयोजन नहीं होने की वजह से राजनीतिक दल सीमित दायरे में रहकर जनसंपर्क कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में विधानसभा चुनाव होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं। वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को शानदार सफलता मिली थी। उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त हो जाएगा। गाजियाबाद की सभी 5 सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा।