आज Hillary Clinton आएंगी काशी, विश्वनाथ धाम और दशाश्वेमध घाट की गंगा आरती में होंगी शामिल

आज Hillary Clinton आएंगी काशी, विश्वनाथ धाम और दशाश्वेमध घाट की गंगा आरती में होंगी शामिल

वाराणसी (रणभेरी): अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज गुरुवार यानि आज तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचेंगी। हिलेरी भारत में आ चुकी हैं और गुजरात और महाराष्‍ट्र के दौरे पर हैं। उनके आगमन से पहले पुलिस और प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। तीन दिन के वाराणसी दौरे में हिलेरी बनारस की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होंगी। इसके साथ ही हिलेरी क्लिंटन सारनाथ, विश्वनाथ धाम, दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती और अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (रुद्राक्ष) देखेंगी। वह होटल ताज गैंगेज के नदेसर पैलेस में विश्राम करेंगी। तीन दिनों के काशी भ्रमण के बाद 11 फरवरी को विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि उनके आगमन को लेकर सोमवार को एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए बैठक हुई थी। बैठक के दौरान एयरपोर्ट परिसर के साथ ही आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी के लिए अमेरिकी एजेंसी के अधिकारी भी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन क्रूज से गंगा के घाटों को निहार सकती हैं। कुछ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी मिल सकती है।