26 जनवरी 2022 को 'द कश्मीर फाइल्स' होगी रिलीज

26 जनवरी 2022 को 'द कश्मीर फाइल्स' होगी रिलीज

(रणभेरी): बॉलीवुड के एक्टर अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। अनुपम ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है, और उन्होंने कैप्शन मेंलिखा, "मैंने 'द कश्मीर फाइल्स' में अपने प्रदर्शन को अपने पिता पुष्कर नाथ जी की याद में समर्पित किया है। मैंने फिल्म में अपने किरदार का नाम भी पुष्कर रखा है। यह मेरे लिए एक फिल्म से बढ़कर है। यह लाखों कश्मीरी पंडित का सच है, जिसे 30 साल से अधिक समय से दुनिया से छुपा कर रखा गया है।

अंत में इसका खुलासा 26 जनवरी 2022 को होगा। मैं आप सभी के साथ फिल्म से अपना पहला लुक साझा कर रहा हूं। कृपया सच्चाई फैलाने में हमारी मदद करें। धन्यवाद। #RightToJustice? #TheKashmirFiles #RepublicDay #हम_देखेंगे।" इस फिल्म में ड्रामा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली और चिन्मय मंडलेकर जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिका में है। ये फिल्म एविवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित है। स्टूडियोज और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित है।