सिर्फ सात घंटे में पूरा होगा बनारस से दिल्ली का सफर, इतने के रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

सिर्फ सात घंटे में पूरा होगा बनारस से दिल्ली का सफर, इतने के रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी से दिल्ली का सफर अब लोगो के लिए सुगम होगा। अगले साल तक ट्रेन की गति बढ़ने की संभावना है। प्रयारागज से बनारस के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण दिसंबर तक पूरा होने के बाद वंदेभारत की गति 110 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे कर दी जाएगी। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली का सफर और कम समय में पूरा होगा। 

अभी वंदेभारत आठ घंटे में दिल्ली पहुंचाती है जो अब सात घंटे में पूरा होगा। प्रयागराज-बनारस रूट पर 121 किमी तक दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य का आखिरी चरण बाकी रह गया है। अब तक बनारस से रामनाथपुर रेलवे स्टेशन तक 114 किमी का काम पूरा हो चुका है। प्रयागराज के रामबाग स्टेशन तक शेष काम दिसंबर तक करा लिया जाएगा। इसके बाद रूट की गति क्षमता 130 किमी प्रति घंटे कर दी जाएगी। 

इस संबंध में बीते रविवार को महाप्रबंधक ने दोहरीकरण कार्य के निरीक्षण के साथ ज्ञानपुर से बनारस स्टेशन तक गति परीक्षण भी किया। वर्तमान में प्रयागराज-बनारस रूट पर 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से ट्रेनें चल सकती हैं। घंटे भर कम हो सकता है समय ट्रैक की गति क्षमता बढ़ने के बाद वंदेभारत एक्सप्रेस का समय करीब घंटे भर कम हो सकता है। प्रयागराज से बनारस के बीच आधे से पौन घंटे तक का अंतर आयेगा। इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन अभी डेढ़ घंटे का समय लेती है। प्रयागराज से कानपुर के बीच भी गति बढ़ाने पर मंथन चल रहा है।


Click Here To See More