छह बेटियों का बाप बना दूल्हा...

छह बेटियों का बाप बना दूल्हा...

65 साल के बुजुर्ग ने 23 साल की लड़की के साथ रचाई शादी

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां विकास खंड मवई के मां कामाख्या धाम मंदिर में रविवार को एक 65 साल के अधेड़ शख्स ने 24 साल की लड़की से सिर्फ इसलिए शादी की ताकी उसका अकेलापन दूर हो सके। शादी की खबर जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। नकछेद यादव के पहले से ही छह पुत्रियां है, जिनका विवाह हो चुका है। सभी अपने ससुराल में अपने पति व बच्चों के संग खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही हैं। शादी के मौके पर दोनों पक्ष के लोग मौजूद थी, विवाह में लड़की व उसके घरवालों की रजामंदी भी बताई जा रही है।बुजुर्ग ने अपनी दूसरी शादी में जमकर डांस किया। यह युवती रांची की बताई जा रही है। वृद्ध ने बताया कि उसकी छह बेटियां हैं और उनकी शादी हो चुकी है। सभी ससुराल में हैं। पत्नी की मौत के बाद वह काफी अकेलापन महसूस कर रहा था इसलिए उसने दूसरी शादी की है। वायरल वीडियो में वृद्ध अपनी शादी की पगड़ी बांधे हुए जमकर नाच रहा है। रविवार को वृद्ध द्वारा अपने घर पर प्रीति भोज भी आयोजित किया गया। सोशल मीडिया पर वृद्ध की यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।