पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का पार्थिव शरीर हाथरस पंहुचा, अंतिम दर्शन करने हजारों की भीड़ उमड़ी

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का पार्थिव शरीर हाथरस पंहुचा, अंतिम दर्शन करने हजारों की भीड़ उमड़ी

(रणभेरी):  उत्तर प्रदेश की राजनीति में पहचान रखने वाले पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात आगरा में रामवीर उपाध्याय का निधन हुआ। 

उपाध्याय लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे। आगरा स्थित आवास पर देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया था। हाथरस में उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का पार्थिव शरीर आगरा से उनके पैतृक नगर सादाबाद पहुंच चुका है। पूरे नगर में शोक की लहर है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिले के कई कस्बों में बाजार बंद रहे। उनका पार्थिव शरीर थोड़ी देर में हाथरस के लेबर कॉलोनी पार्क में पहुंचेगा। हाथरस में उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।