विंध्याचल में स्नान करते समय गंगा में छह लोग डूबे,चार को बचाया गया, दो लोग डूबे

विंध्याचल में स्नान करते समय गंगा में छह लोग डूबे,चार को बचाया गया, दो लोग डूबे

(रणभेरी): विन्ध्याचल में गंगा तट पर सुबह हादसा हो गया। रविवार की सुबह परशुराम घाट पर सुबह दर्शनार्थी पहुंचे थे गंगा स्नान के दौरान अचानक भाई-बहन गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।शोर मचाने पर स्थानीय मल्लाहों ने गंगा में कूदकर युवक को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी बहन की तलाश जारी है। घटना को लेकर गंगा किनारे अफरातफरी मच गई। 

रविवार की सुबह छह लोग नदी में नहाते समय डूब रहे थे। हादसे के दौरान नाविकों के सहयोग से चार लोगों को बचा लिया गया और हादसे में दो लोग डूब गए। डूबे लोगों में एक का शव बरामद हो गया तो दूसरी डूबी हुई लड़की लापता होने की वजह से उसे खोजने में नाविक दोपहर तक लगे रहे। वहीं दोपहर तक एक युवक का शव बरामद हुआ तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। 

जौनपुर जिले के मछली शहर निवासी एक परिवार के 18 लोग रविवार की सुबह मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आए थे। दर्शन पूजन करने से पहले सभी लोग परशुराम घाट पर स्नान करने पहुंचे। परिवार के युवा लड़के-लड़कियां गंगा में स्नान कर रहे थे।इस दौरान ऋषि तिवारी (26) पुत्र दिलीप तिवारी और उसकी बहन खुशी तिवारी (20) स्नान करते समय डूबने लगी। उनको डूबता देख मौके पर मौजूद मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगाकर ऋषि तिवारी को बाहर निकालकर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। खुशी तिवारी गंगा में समा गई, मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। लोगों का यही कहना है कि विंध्याचल में लगातार इस तरह के हादसे होते रहते हैं, पर बचाव के उपाय नहीं किए जा रहे हैं।