सामंथा रुथ प्रभु को मिला मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब

सामंथा रुथ प्रभु को मिला मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब

(रणभेरी): साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ से मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी गई, जिसमें 10 अभिनेत्रियों के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में सामंथा रूथ प्रभु सबसे टॉप पर हैं। रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में फिल्म 'गुडबॉय' से डेब्यू किया तो वहीं पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आइटम नंबर 'ओ अंटावा' जमकर सुर्खियां बटोरीं। 

इतनी पॉपुलैरिटी मिलने के बाद अब सामंथा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां सामंथा रुथ प्रभु को मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब मिला है। इसमें दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट, तीसरे पर नयनतारा, चौथे पर काजल अग्रवाल, पांचवें पर दीपिका पादुकोण, छठे पर रश्मिका मंदाना, सातवें पर कटरीना कैफ, आठवें पर अनुष्का शेट्टी, नौवें पर कीर्ति सुरेश और दसवें पर त्रिशा कृष्णन का नाम शामिल है।सामंथा रुथ प्रभु की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'यशोदा' में नजर आई थीं। इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। इसके अलावा वो पुष्पा के आइटम सॉन्ग ओ अंटावा में भी दिखाई दे चुकी हैं।