राखी सावंत की शिकायत पर गिरफ्तार हुए पति आदिल दुर्रानी

राखी सावंत की शिकायत पर गिरफ्तार हुए पति आदिल दुर्रानी

(रणभेरी): बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। दरअसल, राखी सावंत और उनके पति आदिल दुर्रानी की शादी टूटने के कगार पर है। राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आदिल दुर्रानी को हिरासत में ले लिया है। बताते चलें कि राखी सावंत ने आरोप लगाया था कि आदिल दुर्रानी ने उनके पैसों का दुरुपयोग कर रहे है। राखी सावंत ने ये भी आरोप लगाया था कि आदिल दुर्रानी की वजह से उनकी मां का निधन हुआ है। 

हाल ही में राखी सावंत ने पति आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे, तो अब उन्होंने पैसे और गहने चोरी के साथ प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। सोमवार को अभिनेत्री ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में अब पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है, इसकी पुष्टि एक्ट्रेस ने ऑडियो जारी कर दी है। इसके साथ ही राखी ने कहा कि आज आदिल उन्हें घर में मारने के लिए आए थे, जिसके बाद ही उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी। दरअसल, राखी सावंत ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी ने कहा था कि जब वह बिग बॉस मराठी में गई थीं, तब से आदिल का किसी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है और उनके पास लड़की की तस्वीरें भी हैं। इसके साथ ही राखी ने आरोप लगाए कि आदिल की वजह से उनकी मां का इलाज सही से नहीं हो पाया। राखी का कहना है कि आदिल उन्हें आज मारने के लिए के लिए घर पर आए थे। उन्होंने फोन करके कहा था कि वह एक-दो मिनट के लिए उनसे मिलना चाहते हैं। राखी के मना करने के बाद भी वह आए, ऐसे में राखी ने पुलिस को जानकारी दी और आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया। 'वहीं, आदिल दुर्रानी का पुलिस स्टेशन के बाहर से एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस आदिल को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में लेकर जा रही है। बता दें कि राखी और आदिल ने पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी, जिसका खुलासा हाल ही में अभिनेत्री ने मैरिज सर्टिफिकेट साझा कर किया था। इसके बाद से राखी कई बार आदिल पर आरोप लगा चुकी हैं और कई बार उनकी सुलह भी हुई है। लेकिन अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।