छठ पूजा पर रुट डायवर्जन लागू

छठ पूजा पर रुट डायवर्जन लागू

वाराणसी (रणभेरी): डाला छठ पर लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए कई मार्ग पर रुट डायवर्जन लागू किया गया है। यह प्रतिबंध बुधवार दोपहर तीन बजे से गुरुवार को पूजा समाप्ति तक रहेगा। नो इंट्री से छूट की टाइमिंग रात के 11 बजे से मध्य रात्रि 2 बजे तक मिलेगी। इसके बाद वाराणसी नगर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। इन सभी रास्तों पर रहेगा डायवर्जन: रामापुरा से किसी भी प्रकार के वाहन गोदौलिया नहीं आएंगे। पूजा के लिए आने वाले लोगों का वाहन मजदा टाकीज व सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पार्क करेंगे। इसी तरह बेनिया तिराहा से वाहनों को रामापुरा चौराहा नहीं जाएंगे।

बेनिया-पियरी रोड पर डायवर्ट कर दिया जायेंगे। इधर के वाहन बेनिया मैदान में खड़े होंगे। मैदागिन चौराहा से वाहन गोदौलिया चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। छठ पूजा वाले वाहन टाउनहाल पार्किंग में खड़े होंगे। गोदौलिया चौराहा से वाहन को दशाश्वमेध घाट, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, शीतलाघाट व अन्य समीपवर्ती घाट नहीं जाएंगे। सोनारपुरा से वाहन गोदौलिया की तरफ नहीं जाएंगे। इसी तरह हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल से नगवा चौकी की तरफ वाहन नहीं आएंगे। भदऊ चुंगी तिराहा से वाहन भैंसासुर घाट तरफ नहीं जाएंगे। पूजा से सम्बन्धित वाहनों को रेलवे मैदान में खड़े होंगे। राजघाट पुल से वाहन खिड़किया घाट की तरफ नहीं जाएंगे।

सूजाबाद पुलिस चौकी से वाहन को राजघाट की तरफ नहीं जाएंगे। वाहन पड़ाव से रामनगर की तरफ डायवर्ट होंगे। अम्बेडकर चौराहा से वाहन शास्त्री घाट की तरफ नहीं जाएंगे। वाहन जेपी मेहता रोड पर पार्क होंगे। सामनेघाट तिराहा से वाहन घाट की तरफ नहीं जाएंगे। जजेज गेस्ट हाउस के बगल खाली मैदान में खड़े होंगे। बरेका में सूर्य सरोवर के आसपास वाहन नहीं खड़े होंगे। नगवा पुलिस चौकी तिराहा या सामनेघाट पुल से रामनगर वाहन नहीं जाएंगे। वहीं इस दौरान 10 नवंबर की रात नो इंट्री में छूट का समय रात 11 से दो बजे तक बिल्टी के साथ होगा।