मालिश कराने के बहाने बेटी को कमरे में बुलाकर पिता ने किया दुष्कर्म

मालिश कराने के बहाने बेटी को कमरे में बुलाकर पिता ने किया दुष्कर्म

सोनभद्न। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर मोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को 12 वर्षीय लड़की ने अपनी मां के साथ मोरवा थाने में तहरीर दर्ज कराई। बताया कि पिता ने उसे देर रात कमरे में बुलाया। वहां मालिश कराने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पूर्व में भी उसने दो बार उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी थी। डर से उसने यह बात दबाए रखी, मगर इस बार देर रात किसी तरह उसने भाग कर अपने सहेली के घर पनाह ली और सुबह मां को सारी बात बताई। इसके बाद दोनों थाने जा पहुंचे। इधर, पीड़िता की बात सुनकर निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद सिंगरौली एसपी निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आरोपी पिता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।