चंदौली में नींव से ईंट निकालते समय गिरी पक्की दीवार, चार मजदूरों की मौत

चंदौली में नींव से ईंट निकालते समय गिरी पक्की दीवार, चार मजदूरों की मौत

(रणभेरी): चंदौली जिले में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में नींव से ईंट निकालते समय पक्की दीवार और उसका लेंटर मजदूरों पर ही गिर गया। दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की मदद से चार में से दो लोगों का शव निकाला जा चुका है। दो लोगों का शव अभी निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी है।


Click Here To See More