प्रियंका गांधी ने लाइन में लगकर किए भगवान शिव के दर्शन

प्रियंका गांधी ने लाइन में लगकर किए भगवान शिव के दर्शन

(रणभेरी): लखनऊ के मंदिरो में मंगलवार को महाशिवरात्रि पर सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बेहसा, लखनऊ स्थित सिहारी शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह जनसभाओं के लिए सिद्धार्थनगर रवाना हो गईं। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी मुलाकात की।