काव्य रचना

काव्य रचना

             जीवन क्या है...? 

जीवन में जो अप्राप्त है वही उसकी विशेष पात्रता है जीवन में मोड रुकावटें आते रहते हैं फिर भी संभल कर चलना, 
 वही जीवन  है..!
जीवन में मोल वक्त का होता है अपने पराए सब उसी का रूप है भागदौड़ एक जीवन नहीं वो एक अद्भुत घटना है जीवन कि , 
 वही जीवन है..! 
जीवन कोई विकल्प नहीं है एक सुदृढ़ जीवन जीने की  प्राथमिकता सदैव होनी चाहिए, 
 वही जीवन है..! 
 जीवन केवल होना ही नहीं इसे प्रत्यक्ष रहना भी सबसे बड़ी कृतज्ञता महत्वपूर्ण है, 
जीवन एक जटिलता ही नहीं इसमें सहनशील का बोध होना ही अटल हो, 
 वही जीवन है..! 
जीवन में परिश्रम ऐसे हो जो हर संघर्ष कहानी बने जो सदैव जीवन से प्रेरित हो, 
 वही जीवन हैं..!
जीवन में ना तो इच्छाओं का विगम है ना ही भावनाओं का, 
 वही है जीवन हैं..! 
जीवन को भौतिक में ही नहीं प्रकृति से मुल लगाव हो, 
जीवन मोह, माया नहीं स्वयं में तृप्ति का भाव ,सदैव जागृत होनी चाहिए, 
 वह जीवन हैं..! 
जीवन का तो अंत ही नहीं अंत तो अभिलाषा,चेष्टा का होता हैं, जीवन केवल वर्तमान में ही नहीं भविष्य कि अपेक्षा भी हों
 वही जीवन है.. 
जीवन में समर्पण,त्याग,विश्वास हि है जो जीवन को अग्रसर पथ की ओर ले जाता हैं, 
 वही जीवन है...!  

आकाश कुमार मौर्य