झूट बोलकर जनता को मुर्ख बना रही है भाजपा: रोशनी

झूट बोलकर जनता को मुर्ख बना रही है भाजपा: रोशनी

भाजपा वाले उत्सव मनाने को ही कहते हैं विकास, जनता का भाजपा सरकार से टूट चुकी आस
इसबार भाजपा का नारा "बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार" नहीं बल्कि "बहुत हुई महंगाई की मार,अबकी बार मुनाफाखोरो की सरकार" होगा

वाराणसी (रणभेरी): जैसे जैसे यूपी विधानसभा का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है।
प्रदेश में चुनावी जनसभाओं और रैलीयों का दौर शुरू हो गया है।देश में राजनीतिक रूप से सबसे अहम सूबे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब बेहद नजदीक आ चुका है। ऐसे में सभी दल ताकत झोंकने के साथ खुद को सबसे मजबूत बताने में जुटे हुए हैं, जनता के बीच सबसे अधिक लोकप्रियता किसकी है यह तो मतगणना के बाद ही तय होगा, लेकिन इतना साफ है कि पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ाई है उससे अन्य पार्टियों की बेचैनी बढ़ गई है। 

प्रियंका की रैली और सक्रियता के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यक्रयाओं को संजीवनी मिली है। कांग्रेस सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरने में जुटी हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को 40% की भागीदारी देकर चुनावी दंगल में नया बदलाव ला दिया है। प्रियंका गांधी की सक्रियता ने यूपी विधानसभा चुनाव में एक नया मोड़ ला दिया है। 

प्रियंका गांधी जिस तरीके से निर्भीक होकर मैदान में उतरी है, उससे अन्य पार्टियों की नींदे गायब हो गई है। सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव 2022 में अपना दमखम दिखाने में जुट गई है। इसी क्रम में आपका अखबार "रणभेरी" यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीतियों को लेकर कांग्रेस पार्टी के कैंट विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार रोशनी कुशल जयसवाल से से बात की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किस प्रकार तैयार है और आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी किस तरीके से रणनीति बना रही है।

चुनावी दंगल- कैंट विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रोशनी कुशल जयसवाल से खास बातचीत