शादी की अफवाहों के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए परिणीति - राघव

शादी की अफवाहों के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए परिणीति - राघव

(रणभेरी): बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों  अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम लगातार आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा  के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों जल्द ही रोका कर सकते हैं। अब शादी की खबरों के बीच दोनों को एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों मीडिया से बचते हुए नजर आए। परिणीति और राघव मुंबई एयरपोर्ट पर पैपाराजी की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए दिखे। एयरपोर्ट से दोनों सीधे कार की तरफ बढ़ गए। इस दौरान परिणीति ब्लैक टॉप और ब्लू जींस में दिखीं। परिणीति ने टॉप को ओवरसाइज ब्लैक डेनिम शर्ट से स्टाइल किया। उन्होंने अपने बाल खुले रखे और एक्सेसरीज के तौर पर सिर्फ ग्लास लगाए। वहीं राघव चड्ढा क्रीम कलर की शर्ट और जींस में दिखाई दिए।परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रिलेशनशिप की खबर अभी ऑफिशियल तो नहीं है। लेकिन, कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा और सिंगर हार्डी संधु ने दोनों को रिलेशनशिप की बधाई दी थी।