गोवा में आलीशान डब्ल्यू होटल में शादी करेंगे मौनी रॉय-सूरज नांबियार

गोवा में आलीशान डब्ल्यू होटल में शादी करेंगे मौनी रॉय-सूरज नांबियार

(रणभेरी): अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार दोनों अब शादी के बंधन में बंधने जा है। इनके शादी के सिर्फ सात दिन बाकी है। मौनी और सूरज नांबियार की शादी सबका ध्यान खींच रही है। मौनी और सूरज की शादी गोवा में आलीशान डब्ल्यू होटल में होने जा रही है। जो एक प्राइवेट समुद्र तट के साथ एक विशाल प्रॉपर्टी है। यह वही जगह है जहां सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी हुई थी। उनकी शादी 2017 में हुई थी। मौनी रॉय काम के सिलसिले में लगातार मुंबई और दुबई का सफर करती हैं। सूरज नांबियार ने उन्हीं की बिल्डिंग में एक घर खरीदा है। उनकी इंटीरियर का काम भी तेजी से चल रहा है। 

शादी से पहले मुंबई में संगीत की रिहर्सल शुरू हो गई है। इस शादी में आशका गोराडिया, मीत ब्रदर्स, डिजाइनर अनुराधा खुराना और कोरियोग्राफर राहुल और प्रतीक शामिल होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार कूचबिहार में भी रिसेप्शन होस्ट करेंगे। मौनी और सूरज पहली बार साल 2019 में न्यू ईयर पार्टी में मिले थे। यह पार्टी दुबई के एक नाइट क्लब में थी, जहां दोनों की मुलाकात हुई थी। बताया जाता है कि पहली मुलाकात के बाद मौनी रॉय को नांबियार परिवार ने तुरंत पसंद कर लिया था। सूरज की मां रेणुका नांबियार और पिता राजा नांबियार के साथ मौनी की अच्छी बॉन्डिंग बताई जाती है।मौनी रॉय और सूरज नांबियार 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले का फंक्शन 23 जनवरी से 27 जनवरी तक चलेगा। यह भी कहा जा रहा है कि शादी की तैयारी जोरों से चल रही है। दोनों की शादी में इंडस्ट्री से कई मेहमान शामिल होंगे। हालांकि, अभी गेस्ट लिस्ट की जानकारी सामने नहीं आई है।