मुंबई में पर्यटक नौका हादसे में एक व्यक्ति और बच्चा लापता
मुंबई (रणभेरी): मुंबई में बुधवार को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नाव के डूबने से 13 लोगों की मौत हुई। रेस्क्यू टीम ने 90 से ज्यादा लोगों को बचाया। घटना के एक दिन बाद भी दो यात्रियों का कुछ पता नहीं पाया है। हीं 98 लोगों को बचा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लापता दोनों की पहचान 43 वर्षीय हंसराज भाटी और सात वर्षीय जोहान मोहम्मद निसार अहमद पठान के तौर पर की गई है। नौसेना और तटरक्षक बलों की मदद से तलाशी अभियान चलाया।
नाव में सवार एक यात्री ने बताया कि - हममें से किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। अचानक नेवी की स्पीडबोट हमारी बोट से आकर टकराई, जिसके बाद हमारी बोट डूबने लगी। करीब 25 मिनट बाद नेवी ने हमें रेस्क्यू किया। पुलिस ने बताया कि हादसे में नेवी के 4 कर्मियों और बोट पर सवार 9 सिविलियंस की मौत हुई। 80 लोगों की क्षमता वाली नीलकमल बोट में 20 बच्चों समेत करीब 110 यात्री सवार थे। टक्कर मारने वाली नेवी बोट के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।
घटना का एक और वीडियो गुरुवार को सामने आया। इसमें नेवी समुद्र में डूब रहे लोगों को रेस्क्यू करते दिख रही है। डूब रहे लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। वीडियो में उन्हें चीखते और चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।
टूरिस्ट बोट के ड्राइवर ने बताया कि हम घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंंचे। पलटी हुई नाव पर सवार लोग मदद के लिए हाथ हिला रहे थे। हमने 16 लोगों को बचाया और उन्हें गेटवे ऑफ इंडिया तक सुरक्षित पहुंचाया। मैंने जीवन में कभी ऐसी घटना नहीं देखी।
रे