श्रीकाशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन को नहीं लगेगा कोई शुल्क, मंडलायुक्त ने किया स्पष्ट

श्रीकाशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन को नहीं लगेगा कोई शुल्क, मंडलायुक्त ने किया स्पष्ट

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को शुल्क जमा करना होगा ऐसी खबरें सामने आ रही थी।लेकिन कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने सोमवार को यह स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई निर्णय श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट द्वारा नहीं लिया गया है। ट्रस्ट की बैठक हुए भी 20 दिन बीत चुके हैं। यह फेक न्यूज है।

किसी भी श्रद्धालु को ऐसी फेक न्यूज को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है। ऐसा कोई निर्णय भविष्य में अगर होगा तो उसकी जानकारी दी जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि इससे पहले न्यास के बैठक में एक छोटी सी चर्चा हुई थी। जिसमें भारत के अलग-अलग मंदिरों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया था। उन्हीं चर्चा में इस तरह की बात आई थी कि तमाम मंदिरों में इस तरह का शुल्क लगता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस तरह का कोई भी शुल्क स्पर्श दर्शन के लिए नहीं लागू किया गया है। भविष्य में ऐसा कुछ होगा तो उसकी जानकारी दी जायेगी। हेल्प डेस्क के माध्यम से जो शुल्क लगते हैं। फिलहाल वहीं लागू हैं।