पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे नेहा धूपिया-अंगद बेदी

पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे नेहा धूपिया-अंगद बेदी

(रणभेरी): बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही दर्शक पर्दे पर दोनों को साथ देख सकेंगे। वही सोशल मीडिया पर नेहा और अंगद काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फोटोज- वीडियोज से फैन्स का दिल जीत लेते हैं। अंगद और नेहा की कैमिस्ट्री फैन्स को पसंद है, हालांकि अभी तक ये कपल ऑनस्क्रीन साथ नजर नहीं आ पाया है। लेकिन अब फैन्स की ये इच्छा भी पूरी हो रही है। अंगद बेदी और नेहा धूपिया जल्दी ही एक फिल्म में साथ नजर आएंगे, जिसे चेतन भगत ने लिखा है।

बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद की शादी को करीब पांच हो गए हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद है। अब दोनों फिल्म में साथ-साथ काम करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसे चेतन भगत ने लिखा है। दर्शक दोनों को साथ देखने के लिए बेकरार हैं। 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वालीं नेहा धूपिया ने अपने करियर में तमाम फिल्में की हैं। नेहा 'कयामत', 'शीशा' और 'जूली' जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकीं हैं। वहीं, अंगद बेदी भी शानदार एक्टर्स में शुमार हैं। पर्दे पर अब दोनों दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक चेतन भगत की एक कॉमेडी फिल्म में दोनों शादीशुदा जोड़े की भूमिका में होंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई में पूरी हो चुकी है।