नगर निगम ने मांस की 10 दुकानों को कराया बंद:कांवड़ यात्रा मार्ग पर टीम लगाकर चलाया चेकिंग अभियान

नगर निगम ने मांस की 10 दुकानों को कराया बंद:कांवड़ यात्रा मार्ग पर टीम लगाकर चलाया चेकिंग अभियान
नगर निगम ने मांस की 10 दुकानों को कराया बंद:कांवड़ यात्रा मार्ग पर टीम लगाकर चलाया चेकिंग अभियान

वाराणसी (रणभेरी सं.)।  नगर निगम ने कांवर यात्रा वाले मार्ग पर मांस की दुकानें प्रतिबंधित कर दिया है। यह प्रतिबंध पूरे सावन माह तक जारी रहेगा। इस क्रम में निगम की टीम ने नई सड़क, नवाबगंज, रेवड़ी तालाब क्षेत्र में मांस की दस दुकानें बंद करा दीं। इस दौरान कई मीट विक्रेताओं से एक माह तक दुकानें न लगाने की अपील भी की गई। आदेश का अनुपालन न करने पर निगम ने विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। टीम ने अभियान चलाकर 10 दुकानों को बंद भी कराया।

95 मांस की दुकानों को नगर निगम ने किया चिह्नित

निगम की कार्यकारिणी ने गत 19 जुलाई को सावन माह में कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर मांस की दुकानें हटाने का निर्देश दिया था। कार्यकारिणी के आदेश पर निगम ने शहर में कांवर यात्रा वाले मार्ग करीब 95 मांस की दुकानें चिह्नित किया है।
यह दुकानें मुख्य रूप से भोजूबीर, चौकाघाट, हुकुलगंज, मंडुवाडीह, नवाबगंज, नई सड़क, रेवड़ी तालाब सहित अन्य मार्ग पर हैं। पशु चिकित्सा व कल्याण के प्रभारी अधिकार अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि पहले निर्देश भी दिया।

नगर निगम द्वारा दुकानदारों को दी गई चेतावनी

धाम के 2 किमी दायरे में मांस की दुकानों पर लग सकता है प्रतिबंध निगम ने रमजान माह में हरा पर्दा लगाकर दुकान खोलने की अनुमति दी थी। अब निगम एक बार फिर धाम के दो किलोमीटर की परिधि में मांस की दुकानें प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहा है। इस बार धर्मार्थ कार्य मंत्रालय की स्वीकृति व सहमति के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।