काशी विश्वनाथ के 3 साल पूरे होने पर निकली गई शोभायात्रा, 11 झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
वाराणसी (रणभेरी ): श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को तीन साल पूरे होने पर धाम में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। 24 घंटे के लिए महारूद्र पाठ की गूंज के साथ अनुष्ठान किया गया। शुक्रवार यानी आज 13 नवंबर को मंदिर के लोकार्पण को तीन साल पूरे हो रहे हैं। मंदिर के लोकार्पण के ऐतिहासिक और दिव्य कार्यक्रम के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन 10 नवंबर को आयोजन शुरू हुआ, अब 13 दिसंबर तक शाम तक जारी रहेगा। वही बाबा के इस उत्सव को खास बनाने के लिए शिव बारात समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। हर-हर महादेव के जयघोष लग रहे हैं । 3 Km की शिव बारात की थीम महाकुंभ की है। काली के स्वरूप आग उगलते हुए सड़क पर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं इस झांसी में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न घोड़े पर सबसे आगे चल रहे हैं। लोग भगवान के स्वरूपों पर फूल बरसा रहे हैं।
हजारों की संख्या में महिलाएं गुलाबी साफा बांधे इस पुरे शोभा यात्रा को गुलाबी बना रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ महिलाएँ पीला साफा बांधे हुए समय से पहले बसंत का एहसास करा रही है।
शिव बरात समिति की ओर से मैदागिन से चितरंजन पार्क दशाश्वमेध तक भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। परंपरागत ढंग से बैंड, ढोल, डमरू दल और शंखवादकों की टोली भी शामिल है। वहीं यह शोभा यात्रा में शिव पार्वती और राधा कृष्ण का नृत्य अलग ही अंदाज में लोगो को अपने ही रंग में रंग रहा है। ये शोभा यात्रा कम उत्सव जैसा माहौल बना रहा है। वहीं महिलाएं भारी संख्या में नाचते गाते चल रही है। मानो जैसे शोभा यात्रा में नहीं शादी की बारात में शामिल हो।
शोभायात्रा में कुल 11 झांकियां शामिल हैं। जिसमें भगवान के विभिन्न स्वरूपों में कलाकार बैठे हुए हैं। इन झांकियों का रास्ते में लोग फूल बरसा कर स्वागत कर रहे हैं। वहीं मौजूद लोग हर-हर महादेव का जयघोष कर रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने कहा, आज का दिन ऐतिहासिक है। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बेहद अच्छा हो रहा है।
काशी विश्वनाम धाम में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। 24 घंटे से जारी महारूद्र पाठ पूरा हुआ। यहां आयोजन 3 दिन से चल रहे हैं। मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि 13 दिसंबर यानी आज प्रदोष तिथि भी है, इसलिये इस दिन नंदी अभिषेक भी हो रहा है।
आज शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शिवार्चनम संध्या का आयोजन मंदिर चौक में किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काशी के संगीत कलाकार नीरज सिंह, प्रख्यात सितार वादक देवव्रत मिश्र एवं प्रख्यात भजन गायक एवं हिंदी फिल्म गायक अभिजीत घोषाल अपनी प्रस्तुतियों के द्वारा भगवान विश्वनाथ की आराधना करेंगे।