मंदिर के बाहर महिला से 5 लाख के गहने छीने: बाइक सवार बदमाशों ने बनाया शिकार

मंदिर के बाहर महिला से 5 लाख के गहने छीने: बाइक सवार बदमाशों ने बनाया शिकार

वाराणसी (रणभेरी सं.)। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर में गुरुवार को मंदिर से लौट रही महिला गीता देवी को बाइक सवार बदमाशों ने शिकार बनाया। महिला से पांच लाख रुपए के गहने छीनकर आरोपी फरार हो गए। महिला उनके पीछे दौड महिला की चीख पुकार पर आसपास जुटे लोगों ने अपराधियों की तलाश की लेकिन तब तक गलियों से भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें वारदात कैद हो गई। महिला की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस और सर्विलांस टीम उनकी तलाश में जुटी है।

सोनभद्र से बनारस बेटे के पास आए थे पति-पत्नी

भभुआ बिहार की मूल निवासी गीता देवी के पति अवधेश कुमार सोनभद्र में ओवरमैन के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा अमित कुमार शिवदासपुर में मकान बनवाकर रहता है, जिसके परिवार में बहु प्रिया देवी और दो पोतियों अरुणा और अनन्या हैं। वर्तमान में सावन के दौरान लगभग 10 दिन पहले दंपती शिवदासपुर में अपने बेटे के घर आए थे। बुधवार सुबह गीता देवी कॉलोनी के मोड़ पर स्थित शिव मंदिर पर पूजा करने गई थी। जब वह मंदिर से पूजा करके लौट रही तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। लगभग 22-23 वर्ष उम्र के युवक पता पूछने के बहाने पास आए और बातचीत करने लगे। बनारस में वारदातों का जिक्र करते हुए सारे गहने पर्स में रखने की बात कही। महिला को अपनो बातों में उलझाकर उसने बैग छीनकर भाग निकले। इसमें 4 सोने के कंगन, 1 सोने की चेन समेत लगभग 5 लाख कीमत के सोने के गहने थे।

जब तक महिला कुछ समझती दोनों फरार हो गए। उसने मडुवाडीह पुलिस स्टेशन में शिकायत की। मौके पर लहरतारा चौकी इंचार्ज पवन यादव और मंडुवाडीह थानेदार भरत उपाध्याय पहुंचे और महिला की शिकायत पर पुलिस ने 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।