जौनपुर में सनकी भतीजे ने पारिवारिक कलह में परिवार के 4 लोगों को मारी गोली, एक की मौत तीन घायल

जौनपुर में सनकी भतीजे ने पारिवारिक कलह में परिवार के 4 लोगों को मारी गोली, एक की मौत तीन घायल

(रणभेरी): यूपी के जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में सोमवार आधी रात को सनकी भतीजे ने आपसी कलह में अपने ही सगे बड़े पिता, परिवार की दो महिला सहित एक 13 वर्षीय किशोर को गोली मार दी। जिसमें 65 वर्षीय बड़े पिता राजबली की दो गोली लगने से मौत हो गई। गोली खत्म होने पर एक को तमंचे की बट से पीटा। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि अन्य 3 गंभीर बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तनाव को देखते हुए गांव में मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।

रामनगर गांव में राजबली यादव एवं सूर्यबली यादव 2 भाई हैं। सोमवार देर रात करीब 12 बजे राजबली यादव का भतीजा आकाश यादव उर्फ राजू कमर में तमंचा खोंसकर घर के बाहर सो रहे राजबली यादव के पास पहुंचा। बातचीत के दौरान पुरानी बातों को कुरेदने लगा। इसी दौरान राजबली यादव और भतीजे आकाश में कहासुनी हो गई। तमतमाए आकाश ने कमर से तमंचा निकालकर राजबली यादव के पेट में 2 गोलियां दाग दी।इस दौरान दो गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के छत पर सो रहे बड़े पिता के लड़के रविन्द्र यादव सहित परिवार के सभी सदस्य भाग कर बाहर आए तो देखा कि आकाश हाथ में असलहा लिए हुए था। 

रविन्द्र सहित परिवार के लोग आकाश को पकड़ने के लिए दौड़े तो उसने अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जिसके द्वारा चलाई गई दो गोली रविन्द्र की मां शान्ति देवी के पेट में लगी और एक गोली रविन्द्र की पत्नी विमला के पैर में लगी।वहीं एक एक गोली रविन्द्र के किशोर बेटे गौरव यादव के गुठने में लगी। इतने के बावजूद रविन्द्र आकाश का पीछा करना चाहा तो उनसे असलहे के मुठिया से रविन्द्र यादव के सिर पर मारकर मौके से हुआ फरार हो गया। 

लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस दी।  सूचना देने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से नाजुक स्थिति देखते हुए रविंद्र को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।पिता की मौत हो गई है और मां को दो गोली लगने के कारण उनकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार घटना का भूमि विवाद बताया जा रहा है।