उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी, चार दिन तक 'लू' और तापमान होगा 45°C के पार

उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी, चार दिन तक 'लू' और तापमान होगा 45°C के पार

वाराणसी (रणभेरी): पूरे उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी है। दिन में तीखी धूप होने के साथ ही गर्म हवा ऐसी चल रही है कि चेहरा झुलस जाए। वाराणसी में रविवार 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा की वजह से सड़क पर चलना मुश्किल था। दोपहर एक बजे तो शहर की कई सड़कों पर चलने में ऐसा लग रहा है कि जैसे आसमान से आग बरस रही हो। हालांकि शाम को चल रही हवा में थोड़ी नमी देखने को मिली, इस वजह से गर्मी से राहत मिली। हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी जारी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक है।शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस की जगह रविवार को बढ़कर 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लू की वजह से तापमान 45°C को भी पार कर सकता है। उस दौरान धधकती गर्मी के बीच आग माफिक हवा भी होगी। यह लोगों को कफी हद तक झुलसा सकती है। आज सुबह वाराणसी का औसत तापमान 26°C रहा। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 42.8°C तक पहुंचा, वहीं न्यूनतम तापमान 24°C दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी अभी सामान्य से 2°C अधिक और वहीं रात का तापमान सामान्य से 1°C ज्यादा है। इस समय वाराणसी में हवा की स्पीड 9 किलोमीटर प्रति घंटे है जो कि दोपहर तक 20 किमी प्रति घंटे तक भी हो सकती है। इसके साथ ही हवा में नमी 32% तक दर्ज किया गया है।गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। इस समय बाहर निकलना किसी सजा से कम नहीं लग रही है। धूप में 10 सेकेंड भी खड़े रह पाना मुनासिब नहीं है। बाहर निकलते वक्त शरीर को पूरी तरह से कवर करें, नहीं तो स्कीन संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।