पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पुणे में ली आखिरी सांस

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पुणे में ली आखिरी सांस

(रणभेरी): भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बताया गया है कि उन्हें कुछ दिन पहले ही खराब तबीयत की वजह से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार को सुबह 9 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसमें उनकी जान चली गई। देवीसिंह पाटिल का अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही पुणे में किया जाएगा। उनके परिवार में प्रतिभा पाटिल के अलावा एक बेटा और बेटी भी है। उनका अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा।