भेलूपुर जोनल संजीव कुमार ने कितने में लगाई अपने ईमान की बोली ?

भेलूपुर जोनल संजीव कुमार ने कितने में लगाई अपने ईमान की बोली ?

वाराणसी (रणभेरी): जोन नं 4 अन्तर्गत पौराणिक महत्व वाले प्राचीन दुर्गामन्दिर परिसर के दुर्गाकुंड से ठीक सटे (रवींद्रपुरी-दुर्गाकुंड मार्ग) पर हुए अवैध निर्माण पर वीडीए के जोन 4 के भेलूपुर और नगवां वार्ड के जोनल संजीव कुमार पूरी तरह मेहरबान रहे। विभागीय सूत्रों ने बताया कि संजीव कुमार के ही संरक्षण में यह अवैध निर्माण मूर्त रूप लिया। आपको याद होगा आपके पसंदीदा अखबार गूंज उठी रणभेरी ने करीब तीन माह पूर्व इस भवन को अवैध बताते हुए फोटो के साथ खबर प्रकाशित किया था। असर मात्र इतना हुआ कि जोनल साहब अपने लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे और हो रहे निर्माण को रुकवा कर सील कर दिया। लेकिन यह विडंबना ही है कि सील का मकसद कार्रवाई का नहीं था बल्कि अपने ईमान की बोली लगाना था।

 चुकि जोनल साहब के नियत में खोट था लिहाजा जोनल साहब सेटिंग को आतुर थे। सेटिंग होने के बाद जोनल संजीव कुमार ने ऐतिहासिक दुर्गाकुण्ड के तट की भी बोली लगा दी और अपने देखरेख में इस अवैध निर्माण को पूरा करवाया। तीन माह पूर्व रणभेरी में इस अवैध निर्माण का सचित्र समाचार प्रकाशित होने से लेकर आज तक में यह भवन बनकर लगभग तैयार हो गया है।  सूत्र बताते है इस अवैध भवन में होटल का संचालन किया जाएगा। वहीं विभागीय सूत्रों ने बताया कि इन तीन महीनों के दौरान जोनल संजीव कुमार ने भवन का निर्माण पूर्ण होने देने के एवज में 15 लाख रूपये प्रति माह की दर से कुल 45 लाख रूपये वसूले और इस अवैध निर्माण पर अपना आंख,कान,मुंह सब बंद कर लिया। जगजाहिर है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण के जोन नंबर 4 के जोनल संजीव कुमार की कृपा इन दिनों अवैध निर्माणकर्ताओं पर खूब बरस रही है। 

सूत्र बता रहे हैं कि इसी तरह अवैध वसूली की बदौलत जोनल अधिकारी संजीव कुमार ने आय से अधिक चल- अचल संपति इकठ्ठा कर लिया है। लखनऊ से लेकर कानपुर तक कई जगह अलग अलग नामो से संजीव कुमार ने अचल संपत्ति अर्जित कर लिया है। हालांकि यह अब जांच का विषय है। लेकिन इनके सबके बीच यह सवाल उठता है कि ऐसे भ्रष्ट अफसर पर आखिर उत्तर प्रदेश की सरकार क्यों मेहरबान है ?