युवक का शव मिला, चेहरे पर बदन पर मिले गंभीर चोट के निशान- हत्या की आशंका

युवक का शव मिला, चेहरे पर बदन पर मिले गंभीर चोट के निशान- हत्या की आशंका

गोरखपुर। देवरिया के लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव के पास घीरउर बीर बाबा स्थान के पास शनिवार की सुबह युवक का शव मिला। उसकी पहचान भुडसरी गांव के राहुल( 26) के रूप में हुई। राहुल के चेहरे व बदन पर गंभीर चोट के निशान थे।

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। शव को देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह पेट्रोल पंप पर जाने की बात कह कर राहुल घर से निकला था।

देर रात तक घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने उसका शव बरडीहा दलपत गांव के पास देखा। उसके चेहरे व बदन पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। राहुल का शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।
परिजन हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। सीओ दीपक शुक्ल ने बताया कि युवक का शव मिला है। पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अपने अनुसार जांच कर रही है।