Convocation ceremony: विद्यापीठ और सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय के मेडल पाकर दमके मेधावियों के चेहरे

Convocation ceremony: विद्यापीठ और सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय के मेडल पाकर दमके मेधावियों के चेहरे

वाराणसी (रणभेरी): दो विश्वविद्यालयों में शनिवात को 1 लाख दो हजार 592 छात्रों को उपाधियां और 124 गोल्ड मेडल मिल रहे हैं। शनिवार को सत्र 2021-22 का महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 44वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। जबकि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 40वां दीक्षांत समारोह चल रहा है। काशी विद्यापीठ में 85,192 छात्रों को डिग्री ढ़ी गई। संपूर्णानंद में 17,400 छात्रों को स्नातक और परा स्नातक की डिग्री दी जानी है।

कलश में जल भरकर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 44वें दीक्षांत समारोह का कुलपति प्रो एके त्यागी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने समारोह का शुभारंभ किया। कलश में जल भरकर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ हुआ।राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने काशी विद्यापीठ के 65 मेधावियों को 76 गोल्ड मेडल दिया। मुख्य मंच से 10 टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल दिए गए। इसमें यूजी और पीजी दोनों छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इससे पहले दीक्षांत समारोह के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और कुलपति के वेलकम एड्रेस के साथ हुई।

सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल छात्राओं को मिला

राज्यपाल ने कहा कि काशी विद्यापीठ में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल छात्राओं को मिला। भाईयों, आप महिलाओं से मुकाबला नहीं कर पा रहे हो। मालूम हो कि विद्यापीठ में गोल्ड मेडल पाने वाले मेधावियों में 49 छात्राएं शामिल हैं। राज्यपाल ने कहा कि आज छात्राएं लड़कों से आगे हो गईं हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह स्थिति आगे समाज में असमानता को जन्म देगी। आगे चलकर लड़कियों को अपने शिक्षा स्तर के बराबर शादी के लिए लड़के नहीं मिलेंगे। राज्यपाल ने कहा कि यूएन ने अपने 10 प्रोजेक्ट में नमामि गंगे को शामिल किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत बनारस के घाटों को विश्वस्तरीय बना दिया गया।

यूजी की 55 हजार से ज्यादा उपाधियां

काशी विद्यापीठ में यूजी की 55,561 और पीजी की 30,131 डिग्रियां दी गई। 45 स्कॉलरों को पीएचडी की उपाधियां नवाजी गईं। इसके अलावा 16 ग्रेजुएट और 46 पोस्ट ग्रेजुएट के साथ ही 2 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल दिए गए। एक-एक गोल्ड मेडल यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट टॉपर को दिया गया। हिंदी की डॉ. अर्चना पांडेय को डी. लिट की उपाधि मिली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल काशी विद्यापीठ के 65 मेधावियों को 76 गोल्ड मेडल दिए गए। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर पूरे 85,192 उपाधियां बांटी जा रहीं हैं।

इन्हें मिले सबसे ज्यादा मेडल

पीजी में सबसे ज्यादा 3 मेडल निष्ठा द्विवेदी और सुनीता कुशवाहा को दो गोल्ड मिले। वहीं यूजी में आंचल राय को सबसे ज्यादा दो गोल्ड मेडल मिले। उत्कृष्ट खिलाड़ियों में किक बॉक्सर मुस्कान बिजलानी और तीरंदाजी में सौरभ मौर्या को गोल्ड मेडल दिया गया।

संपूर्णानंद में बटेंगी 17 हजार से ज्यादा उपाधियां

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद महामहिम आनंदी बेन पटेल सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में देश के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे मौजूद रहे। कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी ने स्वागत किया। शिष्ट यात्रा और राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।दीक्षांत समारोह का संचालन प्रो हरिप्रसाद अधिकारी ने किया।

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 6 तरह की कुल 17 हजार से ज्यादा उपाधियां दी जाएंगी। इसमें डी. लिट की एक , पीएचडी की 39, शिक्षाशास्त्र, आयुर्वेद, आचार्य की 5088 उपाधियां, शास्त्री की 7954 और मध्यमा की 1088 उपाधियां दी जानी हैं। राज्यपाल ने मेधावियों के मेडल प्रदान किया।  इसके बाद अलग-अलग जगहों पर पूरी 17,400 उपाधियां बांट जा रही। संपूर्णानंद के अभिषेक शुक्ल को सबसे ज्यादा 9 मेडल दिए जाएंगे। खबर लिखे जाने तक कार्यक्रम जारी रहा।