संविधान दिवस: आज के दिन देश ने अपनाया था संविधान

संविधान दिवस: आज के दिन देश ने अपनाया था संविधान

(रणभेरी): आज हर भारतीय नागरिक के लिए 26 नवंबर का दिन ख़ास होता है। 26 दिसंबर 2021 को संविधान दिवस है। संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था। हालांकि, भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसके बाद, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जन्म-दिवस के अवसर पर वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाये जाने की घोषणा की थी।

तब से हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। 

“इस वर्ष, देश डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 125वीं जयंती मना रहा है। 'संविधान दिवस' साल भर चलने वाले इन राष्ट्रव्यापी समारोहों का हिस्सा होगा। यह डॉ. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी," प्रेस सूचना ब्यूरो द्वारा 2015 में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है। संविधान दिवस के अवसर पर हमें न सिर्फ स्वतंत्र भारत का नागरिक होने की अहसास होता है बल्कि संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों से हमें अपना हक मिलता है और साथ ही लिखित मूल कर्तव्यों से हमें नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है।