वाराणसी में ठंड और शीतलहर का कहर जारी,11 KMPH की रफ्तार से चल रही हवाएं

वाराणसी में ठंड और शीतलहर का कहर जारी,11 KMPH की रफ्तार से चल रही हवाएं

वाराणसी (रणभेरी): पूर्वांचल समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। वाराणसी में गलन के साथ ठंड बढ़ गई है। बर्फीली हवा ने लोगों को घर से न निकलने को मजबूर कर दिया है। पश्चिम की ओर से लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके साथ ही कोहरा भी है। शहरी इलाकों में गंगा के अलावा विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई। गंगा में भयानक कोहरा छाया हुआ है। स्कूलों में भी आज तक बंदी है। हालांकि, कल संडे होने की वजह से अब स्कूल सोमवार को खुलेंगे। शुक्रवार को दिन में सूरज के दर्शन तो हुए और लोग धूप में भी नजर आए। लेकिन शाम होते ही तेज गलन के साथ ठंड से लोग कांपने लगे। गांव में लोगों ने रोज की अपेक्षा तेज गलन और ठंड महसूस की। दुकानें और बाजार सात बजते ही पूरी तरह बंद हो गए। लोग घरों में दुबक गए। वहीं रात दस बजे कैंट रेलवे स्टेशन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे यात्री ठंड से बचने के लिए पूरे शरीर को कंबल के अंदर नजर आए। वही आज शनिवार को दिन में सूरज के दर्शन तो हुए है और लोग धूप में भी नजर आए। लेकिन धुप के साथ हवाएं भी चल रही है। साथ ही शाम होते ही तेज गलन के साथ ठंड से लोग कांपने लग रहे है।