सीएम केजरीवाल ने किया एलान, चार अगस्त को राजधानी में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

सीएम केजरीवाल ने किया एलान, चार अगस्त को राजधानी में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

(रणभेरी): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है। चार अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे इकट्ठे होंगे और दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग उस दिन संकल्प लेंगे कि भारत अब रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं। सभी 130 करोड़ भारतीय मिलकर भारत को दुनिया के नंबर एक देश बनाएंगे।