सतरंगी हो रहा चौकाघाट फ्लाइओवर

सतरंगी हो रहा चौकाघाट फ्लाइओवर

वाराणसी (रणभेरी): श्रीकाशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण से पहले काशी को साफ-सुथरा दिखाने व साज संवार से माडल बनाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में स्मार्ट सिटी कंपनी भी लगी है। चौकाघाट इलाके से प्रारंभ हुआ फ्लाइओवर लहरतारा तक जाता है। इसे भी रंगने का कार्य किया जा रहा है। कई रंगों में पिलरों व नीचे के बीम के साथ ही रेलिंग को रंगा जा रहा है। दिन तो छोड़िए रात की रोशनी में रंगों से भरे पिलर सतरंगी नजर आ रहे हैं।

निर्माण के बाद से फ्लाइओवर की रंगाई नहीं हुई थी। हां, यह जरूर है कि अंधरापुर, चौकाघाट क्षेत्र में फ्लाइओवर पर स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से रंगाई के साथ ही चित्र बनाए गए थे। शेष नया हिस्सा जो लहरतारा की ओर बना है वह उदास खड़ा था। रंग भरने के साथ ही फ्लाइओवर के नीचे रौनक बढ़ रही है। इस फ्लाइओवर को केंद्रित कर स्मार्ट सिटी कंपनी ने कई योजनाएं बनाई है। इसमें नाइट बाजार की परिकल्पना भी साकार करने की शुरूआत हो गई है। फ्लाइओवर के नीचे 54 दुकानें बनाई जाएंगी। इसके अलावा पार्किंग की सुविधा होगी। पार्क के साथ ही खूबसूरती के लिए अन्य कार्य कराए जाएंगे। 