CBSE 10th,12th Board: CBSE की बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम दो मार्च से शुरू

CBSE 10th,12th Board: CBSE की बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम दो मार्च से शुरू

(रणभेरी): CBSE कक्षा 10 और 12 टर्म 2 प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार अब खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने  कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं।  CBSE 10वीं और 12वीं टर्म 2 प्रैक्टिकल या इंटरनल परीक्षा 2022 (CBSE Term 2 Exam 2022) की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर प्रैक्टिकल एग्जाम और गाइडलाइंस को नोटिफिकेशन जारी किया है। 

प्रोजेक्ट या इंटरनल असेसमेंट बुधवार 2 मार्च 2022 से शुरू होंगे और 10 दिनों तक आयोजित किए जाएंगे। प्रैक्टिकल परीक्षाएं कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए छात्रों के स्कूलों में होंगे। बोर्ड स्कूलों को बताया है कि प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स एक बार में ही अपलोड किए जा सकते हैं। इसलिए अपलोड करने से पहले मार्क्स कैलकुलेशन ठीक से कर लें। इसमें सुधार करने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। CBSE ने सूचना दी थी कि 10वीं और 12वीं क्लास के टर्म 2 थ्योरी एग्जाम 26 अप्रैल 2022 से आयोजित जाएंगे। हालांकि बोर्ड (सीबीएसई) ने अभी तक टर्म 2 परीक्षाओं की डिटेल्ड डेटशीट (CBSE Term 2 Datesheet) अभी जारी नहीं की है।