वैष्णो देवी जा रही बस जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुल से गिरी, चालक समेत 10 की मौत, 55 यात्री घायल

वैष्णो देवी जा रही बस जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुल से गिरी, चालक समेत 10 की मौत, 55 यात्री घायल

जम्मू- कश्मीर (रणभेरी): अमृतसर से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही एक बस जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 59 यात्री घायल हैं। घायलों का इलाज जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 75 लोग सवार थे। जिसमें से 55 से ज्यादा यात्री जख्मी हुए हैं। सभी जख्मी यात्रियों को जम्मू के मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। इस हादसे की खबर मिलते ही तुरंत CRPF और SDRF की टीम के साथ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचें। सभी ने मिल कर लोगों का रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार, छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि चार ही मौत जीएमसी जम्मू में इलाज के दौरान हो गई। मरने वालों बस चालक भी शामिल है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

ये हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया जिसकी वजह से बस ने संतुलन खो दिया और पुल से नीचे जा गिरी। अभी इस हादसे के बचाव कार्य के लिए क्रेन लाई जा रही है। ये देखा जा रहा है कि बस के नीचे कोई और यात्री तो फंसा हुआ नहीं है। सभी यात्री घर के बेटे के मुंडन के लिए वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। लेकिन बीच में ही ये हादसा हो गया। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। सभी बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जैसे ही बस नेशनल हाइवे-44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में सात से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। सीआरपीएफ अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जम्मू के झज्जर कोटली में हुए दर्दनाक बस हादसे में लोगों की मौत से वह बेहद आहत हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी हार्दिक संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।