बृजलाल खाबरी बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष: 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी नियुक्त, अजय राय को भी मिली जिम्मेदारी

बृजलाल खाबरी बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष: 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी नियुक्त, अजय राय को भी मिली जिम्मेदारी

(रणभेरी): लोकसभा चुनाव 2024 में अभी भले ही अभी ज्यादा का वक्त बाकी है, प्रदेश में हर पार्टी अब लोकसभा चुना 2024 की तैयारियों में लग गई है। वहीं कांग्रेस ने भी अब अपने संगठन को लेकर काम करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को पार्टी ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। नोटिस जारी कर पार्टी के नए अध्यक्ष के नाम का एलान किया गया। नोटिस में कहा गया, "कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्ष के रुप में नियुक्ती की है." पार्टी के ओर से जारी नोटिस में बृज लाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। 

इसके अलावा पार्टी ने राज्य में छह प्रांतीय अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। पार्टी ने प्रांतीय अध्यक्ष के रुप में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा) और योगेश दीक्षित को जिम्मेदारी दी है।हालांकि बीते दिनों से ही कांग्रेस द्वारा राज्य में प्रदेश अध्यक्ष के साथ छह प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त करने की अटकलें चल रही थीं। जिसके बाद अब शनिवार को नामों का एलान हो गया है।