बड़ागांव : गैस सिलिंडर की पाइप फटने से मकान में आग लगी, पोस्ट आफिस व साइबर का भी जला सामान

बड़ागांव : गैस सिलिंडर की पाइप फटने से मकान में आग लगी, पोस्ट आफिस व साइबर का भी जला सामान

वाराणसी (रणभेरी): बड़ागांव थाना क्षेत्र के कूड़ी बाजार में शुक्रवार की देर शाम देर शाम घर में भोजन बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर मकान, पोस्ट आफिस, दो दुकानों और साइबर कैफे में आग लग गई। सभी एक ही इमारत में स्थित थे। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू किया जा सका। कूड़ी गांव में पोस्टमास्टर छविनाथ गुप्ता का मकान है। इसी मकान में किराये पर पोस्ट आफिस संचालित होता है। बाहर साइबर कैफे और दुकानें भी हैं। परिवारवालों ने भागकर अपनी जान अचाई। 

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मकान रिटायर्ड शिक्षक छविनाथ गुप्ता का है। उसकी मकान के निचले तक पर साइबर कैफे और पोस्ट आफिस है। शाम सात बजे रसोई घर में खाना पकाया जा रहा था। बताया जाता है कि सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था। घर की महिला ने जैसे ही लाइटर जलाई आग लग गई। इसके बाद परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर भागे। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही परिवार और आसपास के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लोगों ने बताया कि करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। तब तक बहुत कुछ जलकर राख हो चुका था। आग से रिटायर्ड शिक्षक के गृहस्थी का सामान, नकदी के अलावा साइबर कैफैफे और पोस्टआफिस के सामान आदि जलकर नष्ट हो गये। लाखों की क्षति का अनुमान है।