दिल्ली में क्रूरता की सारी हदें पार: दंपती पर हथौड़े से हमला, हत्या के बाद भी नहीं मिली संतुष्टि तो लहूलुहान पत्नी के साथ की दुष्कर्म

(रणभेरी): दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ स्थित कटवारिया सराय इलाके से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को दहला दिया है। एकतरफा प्यार में जूनूनी हो चुका एक युवक क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए दंपती के घर घुसा और उन पर हथौड़े से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में पति की जान चली गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी यहीं नहीं रुका; उसने महिला को मृत समझकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
जानकारी पर पुलिस पहुंची। दंपती को एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालत नाजुक है। पुलिस ने CCTV के जरिए 700 किलोमीटर तक आरोपी अखिलेश (40) का पीछा किया। इसके बाद रायबरेली से 25 मई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर दिया।
पुलिस के मुताबिक ने बताया- रायबरेली निवासी अखिलेश महिला पर गलत नजर रखता था। इस पर उसके पति ने टोक दिया था और पत्नी से दूर रहने की हिदायत दी थी। यह बात आरोपी अखिलेश को नागवार गुजरी। इससे नाराज दंपती पर हथौड़े से वार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दंपती को सबक सिखाना चाहता था। हत्या के बाद भी जब संतुष्टि नहीं मिली तो उसने अपनी हवस मिटाने के लिए महिला से हैवानियत की। पुलिस मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई।
झांसी निवासी दंपती एक साल पहले काम के सिलसिले में दिल्ली गए थे। वे पहले गुरुग्राम में रहते थे। यहां अखिलेश भी काम करता था। अखिलेश की मुलाकात दंपती से हुई थी। एक ही राज्य का होने की वजह से दोनों में बातचीत शुरू हो गई और एक- दूसरे के यहां आना-जाना शुरू हो गया।
दो महीने पहले ठेकेदार ने दोनों को दिल्ली बुला लिया। कटवारिया सराय में रहने लगे। इस बीच अखिलेश महिला से बातचीत करने लगा। इसका पता चलने पर पति ने बातचीत बंद कर दी। बदला लेने की नीयत से उसने वारदात को अंजाम दिया।
रायबरेली के गांव मझिगंवा-करन, चौहनिया निवासी अखिलेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि महिला के पति ने उसकी जमकर बेइज्जती की थी। उसे लगता था कि महिला का किसी अन्य युवक की ओर झुकाव है। इसी वजह से उसने हमला किया।
अखिलेश और पति दोनों दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करते थे। अगल-बगल कमरा लेकर रहते थे। अखिलेश महिला से बात करता था। पति ने अखिलेश को डांटकर दूर रहने के लिए कहा।
इस पर अखिलेश आग बबूला हो गया। सुबह 4 बजे नशे में दंपती के घर पहुंचा। पहले पति की हत्या की। बाद में महिला पर हमला करने के बाद रेप किया। महिला की चार बेटियां और एक बेटा है। बड़ी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बाकी बच्चे गांव में रहते हैं।
दक्षिण-पश्चिम जिला की अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या सिंह ने बताया कि 21 मई की सुबह किशनगढ़ थाना क्षेत्र के एक कमरे में दंपती खून से लथपथ मिले थे। महिला की हालत देखने पर इलाज के दौरान मेडिकल कराया गया तो रेप का पता चला। शादीशुदा बेटी ने माता-पिता की पहचान की। पुलिस ने उसकी तहरीर पर हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।