पेट्रोल-डीजल के बाद LPG के भी बढ़े दाम, जानिए गैस सिलेंडर के नए रेट

पेट्रोल-डीजल के बाद LPG के भी बढ़े  दाम, जानिए गैस सिलेंडर के नए रेट

(रणभेरी): यूपी में पांच राज्यों में चुनावी मौसम की विदाई के साथ ही आम जनता को महंगाई के झटके लगने शुरू हो गए है। पहले अमूल और मदर डेयरी जैसी बड़ी दूध निर्माता कंपनियों ने दूध के दाम बढ़ाए और अब ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी से महंगाई का डबल झटका लगा है। मंगलवार की सुबह सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यानी कि 14.2 kg सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 रुपये भुगतान करने होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि आखिरी बार 6 अक्तूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई थी। 

वहीं पेट्रोल डीजल की कीमतें भी पिछले साल 4 नवंबर के बाद से स्थिर थीं। यहां तक कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद कीमतें नहीं बढ़ाई गईं थी। नवंबर की शुरुआत में कच्चे तेल की कीमतें 81 से 82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं, जो अब 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हुए हैं, जिसके बाद ईंधन की कीमतों में ये पहला इजाफा है।