बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश

बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश

वाराणसी(रणभेरी)। बुधवार को मौसम का मिजाज बदला और सुबह क़रीब दस बजे कि बाद गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। तड़के सुबह से ही बादलों की गड़गड़ाहट हो रही थी। तेज स्पीड में ठंडी-ठंडी धूल वाली हवा बह रही थी। कहीं-कहीं आंधी की तरह से हवा चल रही थी। स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रही। सुबह धूप खिली थी, लेकिन दस बजने के बाद घने बादल छाए रहे। मौसम काफी सुहाना बन गया था। मौसम विज्ञान विभाग ने कल तक पूरे पूर्वांचल रीजन में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है। है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पर गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। बुधवार को सुबह से वाराणसी का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा था। इसके अलावा, हवा सुबह 9 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बह रही थी, लेकिन बादल छाने के बाद हवा की स्पीड बढ़ गई है। हवा में ह्यूमिडिटी 80% रिकॉर्ड किया गया है।

बिहार में बारिश वाराणसी में डायवर्ट हुई फ्लाइट

बिहार में बारिश होने की वजह से एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 673 डायवर्ट होकर वाराणसी में लैंड कराई गई। इसमें कुल 160 यात्री सवार थे। ये फ्लाइट से मुंबई से पटना के लिए निकली थी। लेकिन, क्लियरेंस न मिलने की वजह से इसे वाराणसी में उतारा गया। मौसम साफ होने के बाद फ्लाइट ने बाबतपुर से पटना के लिए उड़ान भरा।