वाराणसी में 1 जून को डाले जायेंगे वोट, चार जून को आएगा चुनाव परिणाम

वाराणसी में 1 जून को डाले जायेंगे वोट, चार जून को आएगा चुनाव परिणाम

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। लोकसभा के चुनाव कुल सात चरणों में होंगे, जबकि 4 जून को नतीजों का एलान होगा। लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंनस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व सुखबीर सिंह संधु भी मौजूद रहें। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश में 97 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं, 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। हालांकि, 21.50 करोड़ युवा मतदाता भी चुनाव में हिस्सा लेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारी मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं। 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। 
आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। आगामी चुनावों में 12 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर करीब 97 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं। पिछले संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस को 52 सीट मिली थीं। वह लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद हासिल करने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं जुटा पायी थी। आगामी संसदीय चुनाव को विपक्षी गठबंधन ह्यइंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के लिए ह्यकरो या मरो' के मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।

26 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 26 विधानसभाओं में उपचुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही यहाँ वोटिंग होगी । बिहार, झारखंड़, हरियाणा, कर्नाटक, ओडिसा, सिक्किम में 2 जून को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जायेंगे। 

उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में डाले जायेंगे वोट 
यदि सिर्फ उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां सात चरणों में पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़े राज्य में 80 लोकसभा सीटें हैं, जोकि देश में किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा हैं। इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। चुनाव की तारीखों के एलान होने के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है।

पहला चरण
19 अप्रैल 2024 : सहारनपुर, कैराना, मुज्जफनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर 
दूसरा चरण
26 अप्रैल 2024: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा
तीसरा चरण
13 मई 2024 :संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनला, बरेली
चौथा चरण
13 मई 2024 : शाहजहांपुर, फेरी, दौरा, सीतापुर, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फरुर्खाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच
पांचवां चरण
20 मई 2024 : मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा
छठां चरण
25 मई : सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्ववस्ती, डुमरियांगंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर, भदोही
सातवां चरण
01 जून : महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, वंशगांव,
 घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर, 
रॉर्बट्सगंज