नौका दौड़ में शामिल हुईं महिलाएं

नौका दौड़ में शामिल हुईं महिलाएं

वाराणसी(रणभेरी)। विश्व मांगल्य सभा की ओर से रविवार को गंगा में नौका दौड़ प्रतियोगिता हुई। इस दौरान महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में शामिल महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए दर्शकों ने जमकर हूंटिंग भी की। इस दौरान मणिकर्णिका घाट से पंचगंगा घाट तक नजारा देखने लायक था। कार्यक्रम का प्रारंभ पुनम मौर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित से हुआ। शिवांगी द्विवेदी, अभिलाष, आंनद प्रभा, देशपांडे आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विश्व मांगल्य सभा की प्रकल्प प्रमुख शिवांगी ने कहा कि माता का मातृत्व भाव स्थायी करना और समाज व राष्ट्र का उत्थान करना मातृशक्ति का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि काशी की महिलाओं ने इतिहास रच दिया है, उत्तर भारत की पहली महिला नौका दौड़  प्रतियोगिता में हमारी नारीशक्ति ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि वह जननी भी हैं और पालकपोषिणी भी हैं। लगभग 20 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने स्पर्धा में भाग लिया और आगे भी ऐसी प्रतियोगिता होती रहेंगी। जिससे महिलाओं का आत्म सम्मान बढ़े और उनकी योग्यता में निखार आता रहे। 
 कार्यक्रम में विश्व मांग्लय सभा की उत्तर प्रदेश संयोजिका प्रियंका, सहकार भारती के विपणन प्रमुख सुरेंद्र सिंह चौहान, सहित अनेक जनपदों से आई सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजन में काशी प्रांत की विश्व मांग्लय सभा की कार्यकर्ताओं व स्वयं सेवकों का विशेष योगदान रहा।