SIR के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी, आज राजघाट पहुंचेगा INDIA ब्लॉक

SIR के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी, आज राजघाट पहुंचेगा INDIA ब्लॉक

(रणभेरी): चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन गुरुवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को दोपहर 1:45 बजे कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट में लंच के लिए आमंत्रित किया है।

लंच के बाद विपक्षी सांसद राजघाट जाएंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। विपक्षी दल SIR को लेकर लगातार सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं तथा इस मुद्दे पर संयुक्त रूप से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

इससे पहले बुधवार को भी खड़गे ने विपक्षी सांसदों के लिए कनॉट प्लेस के सागर रत्ना रेस्टोरेंट में लंच का आयोजन किया था। भोजन के बाद सांसद जंतर-मंतर पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया।

राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR

वहीं, जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जुड़े मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम में तीन अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर को निकाले गए मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करने के मामले में भी FIR दर्ज की गई थी।

SIR के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी, आज राजघाट पहुंचेगा INDIA ब्लॉक

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने FIR को लेकर कहा था कि वह इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने दावा किया था कि उनके खिलाफ पहले ही बड़ी संख्या में FIR दर्ज हो चुकी हैं और वे ऐसी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे।

विपक्ष का कहना है कि SIR के जरिए मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल खड़े हो रहे हैं, जबकि सरकार और चुनाव आयोग की ओर से इस प्रक्रिया को लेकर अपने तर्क दिए जा रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी टकराव और तेज होने के आसार हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *