मुंबई में CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्षी दल; 700 हिरासत में

मुंबई में CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्षी दल; 700 हिरासत में

मुंबई के शिवाजी पार्क में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, दिल्ली में जंतर-मंतर पर पुलिस और RAF तैनात; 12 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद

(रणभेरी): मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए शिवाजी पार्क और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रदर्शन से पहले CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने शिवाजी पार्क में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि देश के युवा इस मुद्दे पर एकजुट होकर सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने मुंबई के लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की।

दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन

इधर, दिल्ली में SIR के विरोध में लेफ्ट, आम आदमी पार्टी और छात्र संगठनों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर जुटकर विरोध जताया। प्रदर्शन में AAP नेताओं सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह समेत करीब 700 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

जंतर-मंतर पर सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और RAF के जवानों को तैनात किया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए एहतियात के तौर पर आसपास के 12 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।

इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग समेत अन्य मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

प्रदर्शन के कारण जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *