जौनपुर में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

जौनपुर में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

(रणभेरी ): जौनपुर में शनिवार शाम एक बड़े कपड़ा शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि उसका काला धुआं लगभग दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।मिली जानकारी के अनुसार आग शोरूम की ऊपरी मंजिल पर स्थित गोदाम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में कपड़ों सहित अन्य सामान रखा गया था। नीचे की मंजिलों पर शोरूम संचालित हो रहा था। घटना के समय दुकान में लगभग दस कर्मचारी काम कर रहे थे।

जौनपुर में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

बताया जा रहा है कि आग का पता उस समय चला जब एक कर्मचारी ऊपर के हिस्से में कुछ सामान लेने पहुंचा। वहां धुआं और आग देखकर उसने तुरंत अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही शोरूम में मौजूद कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया और सभी लोग तत्काल बाहर निकल आए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआत में कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। उन्होंने पानी की मोटर चलाने का प्रयास किया, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण सबमर्सिबल पंप काम नहीं कर सका। इसके बाद कर्मचारियों ने बाल्टियों के जरिए पानी डालकर आग को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।

जौनपुर में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक स्तर पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गईं। दमकल कर्मियों को आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में चार घंटे से अधिक का समय लगा।शोरूम के एक कर्मचारी ने बताया कि सभी कर्मचारी नीचे के हिस्से में अपने-अपने काम में व्यस्त थे, इसलिए शुरुआत में किसी को आग की भनक तक नहीं लगी। जब तक लोगों को स्थिति का पता चला, तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

जौनपुर में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

घटना के बाद शोरूम के मालिक ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि संभवतः बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से आग लगी। उन्होंने कहा कि आग को रोकने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन देखते ही देखते लपटों ने पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि उन्होंने राहत की बात यह कही कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने घटना की जानकारी लेते हुए बताया कि भवन के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग प्रकार का सामान रखा गया था। ऊपरी हिस्से में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी में अग्निशमन उपकरण उपलब्ध होने की बात सामने आई है, लेकिन समय पर उनका उपयोग नहीं हो पाया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *