मां अन्नपूर्णा दरबार में कर्नाटक की कलाकारों ने पेश किया नृत्य

मां अन्नपूर्णा दरबार में कर्नाटक की कलाकारों ने पेश किया नृत्य

25 कलाकारों ने मनमोहक कथक एवं भरतनाट्यम नृत्य से सभी को मोहा

वाराणसी (रणभेरी)। मां अन्नपूर्णा दरबार में कर्नाटक बैंगलोर नेशनल क्लासिकल डांस एकेडमी से आयी 25 कलाकारों ने मनमोहक कथक एवं भरतनाट्यम नृत्य की घंटों प्रस्तुति कर हर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन नवोदित कलाकारों का एक दिन पूर्व अयोध्या के राम मंदिर में भी सामूहिक नृत्य हुआ था।

मां अन्नपूर्णा दरबार में कर्नाटक की कलाकारों ने पेश किया नृत्य

कलाकारों ने सर्वप्रथम शिव, अन्नपूर्णा, लक्ष्मी, गणपति आदि पर भावनृत्य की प्रस्तुति की। नृत्य की प्रस्तुति करने वालों में निश्चला, अमृता, गीता, अक्षता, शुभदा, रूपा समेत कुल 25 कलाकार थीं। इनका नेतृत्व स्वाति कर रही थीं। उन्होंने बताया कि इस संस्था में पूरे विश्व में 25000 सदस्य हैं। इसके प्रेसिडेंट मंगलम फेमस टेम्पल आन्धा हैं।

बताया कि इसके एक दिन पूर्व ही हम लोग अयोध्या के राम मंदिर में नृत्य की प्रस्तुति कर काशी लौटे हैं। हम लोगों की बहुत ही इच्छा थी कि हम मां अन्नपूर्णा के समक्ष नृत्य की प्रस्तुति करें। यह हम लोगों की लालसा पूरी हुई। इसके लिए हम मंदिर के महंत शंकरपुरी महाराज का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *