वाराणसी ने आगरा को 4-0 से हराकर गोल्ड जीता

वाराणसी ने आगरा को 4-0 से हराकर गोल्ड जीता

दो दिवसीय स्टेट रोलबॉल चैम्पियनशिप का समापन

(रणभेरी): लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय स्टेट रोलबॉल चैम्पियनशिप का समापन शनिवार को हो गया. इस के अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने विजेताओं को में मेडल और ट्रॉफी प्रदान की. मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा हारने वाली टीम को ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. फाइनल में एकतरफा मुकाबले में वाराणसी ने आगरा को 4-0 से हराकर गोल्ड जीता, आगरा को. सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ.

लखनऊ गर्ल्स टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. प्रतियोगिता के समापन पर वाराणसी रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य कोच अभिषेक पटेल, अजय पटेल, और ज्योति, अंजली गुप्ता व लखनऊ के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मंजू श्रीवास्तव, आदि लोग उपस्थित रहे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *