मुंबई में हादसा: स्कूल बस पर पेड़ गिरा, एक छात्र की मौत, 10 घायल

मुंबई में हादसा: स्कूल बस पर पेड़ गिरा, एक छात्र की मौत, 10 घायल

(रणभेरी): मुंबई के चेंबूर इलाके में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब एक निजी स्कूल बस पर अचानक सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ टूटकर गिर पड़ा। इस दुर्घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद रोज की तरह यह निजी बस बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान रोड नंबर 11 पर अचानक पेड़ की मोटी डालियां टूटकर बस पर आ गिरीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा और बीच का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बच्चे अंदर फंस गए।

मुंबई में हादसा: स्कूल बस पर पेड़ गिरा, एक छात्र की मौत, 10 घायल

हादसा होते ही बस के भीतर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय नागरिकों के साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मशीनों और कटर की मदद से पेड़ की डालियों को काटकर बच्चों को बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अपने बच्चों की स्थिति देखकर कई परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोग लगातार राहत एवं बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और यातायात को नियंत्रित करते हुए सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच के आदेश दिए जाने की संभा

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *